खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर 10 किमी की ओपन साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
राइफल क्लब से साइकिल रेस का शुभारंभ करने के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार रेस में शामिल हुए। इसके अलावा एसएसपी डा. राकेश कुमार, सीडीओ मनीष वर्मा, एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार सहित अधिकांश अधिकारी साइकिल दौड़ का हिस्सा बने।