फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया पार्क सरीखा बनेगा जवाहर बाग

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई साल तक रामवृक्ष के कब्जे और फिर हिंसा के कारण बर्बाद हुआ जवाहर बाग जल्द ही पहले से भी ज्यादा रमणीक रूप में सामने आएगा। इसे लखनऊ के लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। तब यह बाग यहां रहने वालों ही नहीं दूर-पास से आने वाले पर्यटकों के लिए भी दर्शनीय स्थल होगा। फिलहाल इसे संवारने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। यहां फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवार से सोमवार को मिलने आए मुख्यमंत्री ने जवाहर बाग का हवाई निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों से पूछा था कि इस बाग में कितने किस्म के वृक्ष-पौधे हैं। इसकी जानकारी पाकर उन्होंने कहा था कि यह बाग तो मथुरा की बड़ी संपदा और बड़ी ग्रीन बेल्ट है। कमिश्नर प्रदीप भटनागर व अन्य अफसरों के साथ उन्होंने इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए पर विचार-विमर्श किया। फिर मुख्यमंत्री ने इसे लखनऊ के लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कंपनी ने लोहिया पार्क को विकसित किया है उससे बात करके इस बाग के लिए नक्शा तैयार कराया जाए।

इसी के अनुपालन में मंगलवार को आगरा में हुई बैठक में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर मथुरा प्रशासन और उद्यान विभाग अधिकारियों को बाग के विकास की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत जल्द ही प्रशासन और उद्यान विभाग की टीम जवाहर बाग का निरीक्षण करेगी। जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक टीम लखनऊ जाकर लोहिया पार्क को भी देखेगी ताकि यहां भी उसी तरह के पौधे लगाए जा सकें। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग में सबसे ज्यादा पेड़ आम के हैं। अमरूद भी है। कुछ दूसरे फलों के भी पौधे लगाने की तैयारी है। विभाग ने यहां एक हजार से ज्यादा पौधे रोपने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री ने जवाहर बाग को लखनऊ के लोहिया पार्क की तरह विकसित कराने को कहा था। मथुरा जिला प्रशासन और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जवाहर बाग के विकास की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-प्रदीप भटनागर, मंडलायुक्त  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें