फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक नंबर 16 में हैं रामवृक्ष के गुर्गे

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
रामवृक्ष के गुर्गों को मथुरा जेल की बैरक संख्या सोलह में रखा गया है। एक ही बैरक में यह 122 लोग रह रहे हैं। बीच में इनमें से कुछ का स्वास्थ्य बिगड़ा था, लेकिन उपचार के बाद अब सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


ढाई साल से जवाहर बाग पर कब्जा जमाए लोगों को पुलिस ने दो जून को हटाया था तो तमाम लोग फरार हो गए थे। कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से 122 लोग मौजूदा समय में मथुरा जेल में बंद हैं। इन सभी को एक ही बैरक में रखा है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जिस तरह से दूसरे बंदियों को खाना दिया जा रहा है उसी तरह से ये भी ले रहे हैं। इनके आने के बाद जेल में बंदियों की संख्या बढ़ गई है। यहां अब क्षमता से अधिक बंदी हो गए हैं।
विज्ञापन


अपनों को ढूंढते हुए जेल पहुंचे कई
किसी का भाई मथुरा के जवाहर बाग से लापता है तो किसी का पति। काफी ढूंढा लेकिन कहीं जानकारी नहीं हुई। सोमवार को कई लोग अपनों की तलाश में मथुरा जेल पहुंचे। जब इन लोगों को पता चला कि उनके अपने जेल में बंद हैं तो उनसे मुलाकात की। जेल अफसरों ने बताया कि करीब दस लोगों के परिवार वाले मिलाई करने के लिए आए थे। इन सभी की मुलाकात करा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें