फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अमोल पहलवान के हत्यारोपियों की कोर्ट में हुई रिमांड पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमोल हत्याकांड के दो आरोपियों की बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेएम की कोर्ट में रिमांड पेशी हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गेट नंबर एक से प्रवेश कराया।
विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पैगांव में 23 अगस्त 2024 को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चल रही पंचायत में गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष अमोल उर्फ अनमोल पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अमोल पहलवान की हत्या का आरोप पूर्व प्रधान रामवीर सिंह के पुत्र कृष्णा पर लगा। मृतक अमोल पहलवान के भाई ने शेरगढ़ थाने में कृष्णा समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बृहस्पतिवार को पुलिस कड़ी सुरक्षा में कृष्णा को आगरा से लेकर मथुरा लेकर आई। इसके अलावा उसके साथी को मथुरा जेल से लाया गया। दोनों की कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम की अदालत में रिमांड पेशी हुई। जैसे ही हत्यारोपी पुलिस की वैन से उतरा कुछ लोगों ने उससे मिलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए किसी से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें