कोसीकलां में आर्य समाज के पत्रक का विमोचन करते अतिथिगण।
कोसीकलां। आर्य समाज के 87वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम को आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम पत्रक का विमोचन किया गया।
नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, भानुप्रताप सिंह, तरुण सेठ, अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल आदि ने पत्रक का विमोचन किया। चेयरमैन ने कहा कि आर्य समाज लगातार महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलकर सामाजिक लोगो को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
समाज प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य, मंत्री सुरेंद्र आर्य ने बताया कि 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में स्वामी स्वदेश, संजय याज्ञिक, विवेक आर्य, कुलदीप आर्य, शुलभा शास्त्री, धनीराम बेधड़क, बालकिशन शास्त्री आदि उपदेशक अपने विचारों से लाभान्वित करेंगे। पूर्व चेयरमैन छाता जगपाल चौधरी, धर्मवीर शर्मा, अजय गोयंका, ललित अग्रवाल एडवोकेट अजय आर्य, नरेंद्र आर्य आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ओमप्रकाश आर्य ने की। संवाद