फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35000 से अधिक वाहनों ने एक्सप्रेसवे पर भरा फर्राटा

Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिन में 35000 से अधिक वाहनों ने फर्राटा भरा, जो एक रिकार्ड है। त्योहार के बाद नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की टोल पर लंबी कतारें लग र्गइं।
विज्ञापन


वाहन चालकों को टोल पास करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिन में लगभग आठ हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन रविवार को अब तक के सभी रिकार्ड टूट गए। शनिवार रात से रविवार रात 12 बजे तक 35 हजार से अधिक वाहन एक्सप्रेसवे से गुजरे।

सूत्रों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर तीन साल में अब तक एक दिन में इतने वाहन कभी नहीं निकले। रविवार को इसका कारण त्योहार के बाद लोगों का वापस लौटना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें