फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यासघेरा में 18 लाख की लागत से बनेंगी आरसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के वार्ड संख्या 70 स्थित व्यासघेरा मोहल्ले में रविवार को आधा दर्जन छोटी-बड़ी गलियों में आरसीसी सड़क निर्माण और पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य बलदाऊ शर्मा के आचार्यत्व में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की राज्य वित्त निधि से 18 लाख रुपये की लागत से इन सभी गलियों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत मजबूत आरसीसी सड़कों के निर्माण के साथ-साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन भी डाली जाएगी। कुछ दिन पूर्व ही इन गलियों में सीवर लाइन और चैंबर मरम्मत का कार्य पूरा कराया जा चुका है। अब आरसीसी सड़कें बन जाने से स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही असुविधा और जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
इस अवसर पर कृष्णा शर्मा, आचार्य राजू, महेश शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, अनिरुद्ध बंसल, कुंजबिहारी शर्मा, रजनी, उपेंद्र शर्मा, कमल अरोड़ा, रवि शर्मा, रमाकांत शर्मा, अनिल अग्रवाल, मनोज शर्मा, भरत शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, प्रमेंद्र गोस्वामी, अवधेश, अमित शर्मा, बल्ली शर्मा एवं अर्जुन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें