फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के राशन धारकों को मिल रहा पंजाब का अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। इस दफा जनपद के राशन उपभोक्ताओं को पंजाब के गेहूं का स्वाद मिलेगा। मथुरा मेें अनाज का भंडारण खत्म होने पर राशन डीलरों के लिए गेहूं कम पड़ गया है। इसके चलते सरकारी भंडारण खाली हो गए हैं। इन सरकारी भंडारघरों को भरने के लिए प्रशासन पंजाब से गेहूं ले रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार के समर्थन मूल्य से कहीं अधिक किसान के गेहूं को बड़े उद्योगपतियों ने खरीद लिया। इस कारण सरकार के भंडारगृह में गेहूं नहीं आ सका। इधर सरकार की ओर से की गई प्लानिंग इस प्रकार की चला रखी है जिसमेें उसे घर-घर जाकर या फिर राशन डीलरोें के माध्यम से गेहूं देना होगा। इन योजनाओं के लिए इस दफा सरकारी भंडार घराें में गेहूं नहीं है। इसी के चलते पंजाब से गेहूं खरीदा गया है।
अनुपात कम होने से कम हुई डिमांड
इस दफा गेहूं की खरीद को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राशन मेें दिए जा रहे गेहूं और चावल के अनुपात को बदल दिया है। गेहूं का कम तथा चावल अधिक कर दिया है। वास्तव में राशन धारकों को तीन अनुपात दो में गेहूं चावल दिए जा रहे थे। इस बार सरकार ने दो अनुपात तीन कर दिया है। जिससे गेेहूं की डिमांड कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार गेहूं की खरीद न हो पाने के कारण गेहूं की जरूरत थी। यह गेहूं पंजाब से आ रहा है। जिसे हम वितरण करवा रहे हैं।
संतोष यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें