फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 5वें एशियाई पैरा एथलेटिक्स गेम्स में भाग लेंगे रामरतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाल ही में बेंगजलुरु में आयोजित 8वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पैरा एथलीट रामरतन 5वें एशियाई पैरा एथलेटिक्स गेम्स में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 18 से 24 अक्तूबर तक जापान के नागोया आईची शहर में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों की लिए जल्द ही कैंप की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जय सिंह ने बताया कि रामरतन ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित 8वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस प्रदर्शन के चलते उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। यह प्रतियोगिता 26 से 28 मई तक आयोजित की गई थी। अब एशियन चैंपियनशिप जापान में आयोजित होगी। इसकी तैयारियों के लिए रामरतन अभी से जुट गए हैं।
तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कैंप का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। इसकी तिथि की घोषणा होने वाली है। पैरा डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर वन रैंकिंग प्राप्त करने वाले रामरतन को उनकी इस सफलता पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं डा. दलवीर सिंह कौन्तेय ,बबलू सिंह, हरदेव सिंह, लोकेश कुंतल, सुंदर सिंह नितिन शर्मा ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें