फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर होली गेट चौराहे पर लोगों को पौधे वितरित करते ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती महानगर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई। पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने जिला अस्पताल में फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने गांव राल में मिठाई बांटी।
विज्ञापन

प्रदीप माथुर ने बताया कि स्व. राजीव गांधी ने युवा और छात्रों के लिए कंप्यूटर युग की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधीं ने युवाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की। दिनेश पाठक, पूर्व अध्यक्ष कीर्ति कुमार कौशिक, दीपक वर्मा, चौधरी मोहन सिंह, राजरानी निमेष, अभिलाष सक्सेना, विपुल पाठक, चंद्र मोहन जायसवाल आदि मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर राल गांव में मिठाई बांटी गई। संचालन मुकेश शर्मा ने किया। महेंद्र पहलवान, जसराम ठाकुर, कृष्ण वीर सिंह, प्रधान ओंकार सिंह, बबली सियाराम फौजी, हरस्वरूप सिंह, रामहरी शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन सिंह, शेर सिंह, कान्हा पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

6 सितंबर को होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
मथुरा। राजीव गांधी की 76वीं जयंती के उपलक्ष्य में छह सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता काराई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस दिन ‘भारत की सशक्तीकरण की यात्रा’ विषय पर प्रतियोगिता होगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट दिया जाएगा।
ऑनलाइन होने वाली प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार से शुरू हो गए हैं। 20 से 22 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार जिले के विद्यालयों के व्हाट्सएप ग्रुप, कोचिंग व शिक्षण संस्थाओं का पंजीकरण करा कर किया जाएगा। विक्रम वाल्मीकि, अजय शर्मा, विनेश सनवाल, सरदार सिंह, अजय कुमार, दीपक आर्य मुकेश गोयल, सोमिल कुलश्रेष्ठ, सुरेश शर्मा, सागर माहोर, विश्वेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें