फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई राजस्थान की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। राजस्थान के नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। ठगों ने छात्रा से फोन कर उससे ओटीपी नंबर लेकर पेटीएम के माध्यम से करीब 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने 20 हजार रुपये गोवर्धन के गांठौली स्थित पेट्रोल पंप से स्वेप कर केश करा लिए। राजस्थान पुलिस ने गांठौली पेट्रोल पंप पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

13 जून को राजस्थान के अलवर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र की छात्रा हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास हुई। छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते ग्रामीणों ने उसे उपहार में हजारों रुपये दिए थे। इसके बाद छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने पेटीएम के जरिए उससे 60 हजार की ठगी कर ली। ठग ने 20 हजार रुपये गोवर्धन के गांठौली स्थित पेट्रोल पंप की स्वेप मशीन से कैश करा कर फरार हो गया।
15 जून को राजस्थान के नरायनपुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डेरा डाल दिया है। पंप कर्मचारियों से पूछताछ की। इधर पेट्रोल पंप मालिक गौतम खंडेलवाल ने पंप कर्मी कन्हैया व ओमवीर के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया राजस्थान पुलिस पेट्रोल पंप पर आई थी, पेट्रोल पंप संचालक ने पंप कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें