फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश देने लगीं बीमारियों की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेमौसम बारिश ने संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल में खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों ने मरीजों को बाहर का खाना न खाने और बारिश से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जिला चिकित्सालय के डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि बारिश में भीगने से बचें, साफ पानी पिएं और खानपान का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें और हाथ धोने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें