फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में बारिश का खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेला अब महज दो दिन बाद यानी 23 जुलाई से गोवर्धन में शुरू होने जा रहा है। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचने वाले हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने मेले की तैयारियों की रफ्तार को बाधित कर दिया है। कई पार्किंग स्थलों में पानी भर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। अब प्रशासन इस मुश्किल समस्या के निस्तारण के प्रयासों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मेले को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए करीब एक महीने पहले से व्यापक तैयारियां शुरू कर दीं थीं। पार्किंग स्थल, वॉच टावर, पुलिस बूथ, टेंट हाउस, बैरिकेडिंग, विद्युत प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए थे। लेकिन मौसम की मार ने अंतिम चरण की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। पार्किंग क्षेत्रों में पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था दोनों प्रभावित हैं। इस स्थिति ने प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फुला दिए हैं। मेले के दौरान ज्यादातर वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए यह स्थिति श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकती है।

प्रशासन का दावा, हर चुनौती का समाधान करेंगे

अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। प्रशासन का कहना है कि जलभराव वाले सभी पार्किंग स्थलों से पानी निकासी के लिए पंपिंग सिस्टम और ड्रेनेज की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। वॉच टावरों की सुरक्षा और बैरिकेडिंग को मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मेला शुरू होने तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

-

मुड़िया पूर्णिमा मेला गोवर्धन की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां गिरिराजजी की परिक्रमा करते हैं। इस बार भी मेले को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा इंतजाम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें