फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से गलियों में जलभराव से नहीं मिली निजात

विज्ञापन
एसबीआई चौराहे के निकट आंधी में गिरा दुकान का छज्जा।
विज्ञापन
मथुरा। बीते दो दिन से हो रही बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार की तड़के आई आंधी और बारिश में एसबीआई चौराहे पर एक दुकान का छज्जा और टिनशेड गिर गया। सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं। नगर निगम के कर्मचारी दिनभर भूतेश्वर अंडरपास से पानी निकासी में लगे रहे। रूट डायवर्जन से राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार से मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। बीते दो दिन से हो रही बारिश ने सूरज के तेवर ढीले कर दिए हैं। दूसरी ओर, गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी है। शनिवार तड़के फिर डेढ़ घंटे तक आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ जिले के अधिकतर क्षेत्रों में यही हाल रहा। वहीं भूतेश्वर अंडरपास पर करीब दो-दो फीट जलभराव हो गया। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

भूतेश्वर पर जल निकासी के लिए लगे पंपों ने काम करना बंद कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर पंप लगाकर पानी निकालना शुरू किया। साथ ही अतिरिक्त लगे पंपसेट के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया है कि अतिरिक्त पंपों से जल निकासी कराई गई है।
विज्ञापन


इधर, एसबीआई चौराहे स्थित दुकान का तेज आंधी व बारिश में छज्जा गिर गया। साथ ही टिनशेड उखड़ गया। दुकानदार आकाश ठाकुर ने बताया है कि शुक्रवार रात को वह दुकान बंद करके गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान का छज्जा टूटा मिला और टिनशेड भी उखड़ा मिला। फिलहाल उन्होंने दुकान से सामान निकाल लिया है।


सोमवार तक बारिश के आसार
बीते दो दिन से हो रही बारिश से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार सुबह उमस भरी गर्मी रही। हालांकि बादल भी छाए रहे। दोपहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार और सोमवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें