फरह थाना क्षेत्र के गांव पींगरी निवासी अनिल की पत्नी भूरी देवी (22) कई साल से कैंसर से पीड़ित थीं। मंगलवार सुबह उनकी माैत हो गई। तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अंतिम संस्कार में परेशानी हुई। काफी इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो खेत में तिरपाल तानकर शव का अंतिम संस्कार किया।
ये भी पढ़ें - युवक का बेरहमी से कत्ल: शरीर पर ऐसे जख्म, जिनमें पड़ गए कीड़े...पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी कांप गए हाथ
ग्राम प्रधान थान सिंह ने बताया कि तत्कालीन डीपीआरओ किरन चौधरी एवं बीडीओ सहित कई अधिकारियों को गांव में श्मशान घाट बनाने के लिए पत्र लिखे, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। श्मशान स्थल न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी होती है। खुले आसमान के नीचे खेत में ही शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें - UP: ताज के पास क्यों चलाई एक के बाद एक तीन गोलियां, आरोपी ने बताई ऐसी वजह; सुनकर पुलिस भी हैरान
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि 495 ग्राम पंचायतों में से 90 ग्राम पंचायतों में श्मशान स्थल आवंटित किए गए हैं। जहां जरूरत होगी वहां का प्रस्ताव भेजकर श्मशान स्थल बनवाया जाएगा। गांव पींगरी के प्रधान से प्रस्ताव लेकर गांव में श्मशान स्थल बनवाया जाएगा।