फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से वसूले 1.22 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी माह में बिना टिकट यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने वाले, अनधिकृत वेंडरों को लेकर जांच कराई गई।
विज्ञापन


रेलवे को 35920 मामले में 2.10 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। बिना टिकट यात्रा करने वाले 17988 यात्रियों से 1.22 करोड़ रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 17923 से 87.94 लाख रुपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 9 केस पर 14460 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड द्वारा ट्रेनों में चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें