फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले पर रेलवे ने और मजबूत किया सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा गोवर्धन मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मेले के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के लिए 24 घंटे संचालित होने वाला विशेष मेला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से अधिकारी हर पल स्थिति पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल निर्णय ले सकेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष मेले की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के 350 जवान तैनात किए गए हैं। इनमें 230 जवान अन्य रेल मंडलों से बुलाए गए हैं। इसके अलावा करीब 450 जीआरपी कर्मी भी स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों और ट्रेनों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मथुरा मंडल में पहले से लगे 280 सीसीटीवी कैमरों के साथ 20 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। मथुरा जंक्शन के फर्स्ट एंट्री और थर्ड एंट्री स्थित होल्डिंग एरिया में भी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेला कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग होगी। आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन के सभी संवेदनशील स्थानों के साथ ट्रेनों में भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें