फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे लाइन के दोनों ओर अतिक्रमण को हटवाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने अभियान प्रारंभ कर दिया। उन्होंने रविवार को अछनेरा से मथुरा के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ कर दिया। पहले दिन यह अभियान अछनेरा से मथुरा की ओर करीब तीन किलोमीटर तक चला। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने रेलवे लाइन के किनारे से स्थायी तथा अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोनों ओर रेलवे की जमीन पर माफिया का कब्जा है। कहीं-कहीं तो मार्केट और कॉलोनी तक काट ली हैं। लेकिन रेलवे अधिकारी शिकायतों के बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। पिछले दिनों रेलवे के जीएम ने मथुरा दौरे पर इस प्रकार के अतिक्रमणोें को हटवाने के लिए बड़ा अभियान चलाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में डीआरएम आनंद स्वरूप के निर्देश पर रविवार को मथुरा सेक्शन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया।
इसकी शुरूआत रेलवे अधिकारियों ने अछनेरा आगरा से की। अछनेरा से मथुरा की ओर चले इस अभियान में रेलवे अधिकारियों ने कई स्थानोें से झुग्गी झोपड़ियों के अलावा पक्के अतिक्रमण भी हटवाए। अतिक्रमण हटाने के दौरान सहायक मंडल अभियंता-2 आयुष कुमार सिंह, सहायक कमांडेट आरपीएफ योगेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ खंड अभियंता श्याम कुमार आदि की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते एनसीआरईएस के मीडिया प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि रविवार को यह अभियान तीन किलोमीटर तक ही चला है। अब इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें