फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने फूंका रेल मंत्री का पुतला

विज्ञापन
रेल मंत्री यूज गोयल पीयूष गोयल का पुतला फूंक दे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल का सिविल लाइंस क्षेत्र में पुतला फूंका। पार्टी जिलाध्यक्ष अजय गोतम ने कहा कि रेल मंत्री ने लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए पूरे देश में श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन तो शुरू कर दिया, लेकिन कुप्रबंधन और संवेदनहीनता के कारण गरीब और मजदूर घर पहुंचने से पहले ट्रेनों में भूख-प्यास से तड़प कर मर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने इसे सिविल लाइंस स्थिति अपने घर के बाहर रेल मंत्री को पुतला फूंका। मांग की कि रेल मंत्री को बर्खास्त किया जाए। जिला सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज, महिला विंग की जिलाध्यक्ष रूपा लवानिया, प्रिंस योगी, युवा अध्यक्ष महानगर श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पृवेश सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भगत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नीरज शर्मा, चंद्र पाल बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें