मथुरा। बांके बिहारी मंदिर के चबूतरे पर की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग बुधवार की दोपहर दो बजे हटा दी गई। उसके छह घंटे बाद फिर बैरिकेडिंग लगा दी। वैश्विक महामारी के चलते ब्रज के मंदिर बंद हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट भी बंद थे, पर देहरी पर माथा टेककर बांकेबिहारी के भक्त अपने को धन्य समझते थे। कुछ दिन पहले मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग करके भक्तों पर बंदिशें लगा दी गईं।
लोगों ने इसका विरोध किया। बुधवार की दोपहर बैरिकेडिंग हटा दी गई तो बांकेबिहारी के भक्तों में खुशी छा गई। शाम आठ बजे फिर बैरिकेडिंग लगा दी गई तो भक्त मायूस हो गए। मंदिर के प्रबंधक प्रशासक मुनीश शर्मा ने बताया कि एहतियात के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बुधवार को जरूर बैरिकेडिंग हटाई गई थी। फिर लगाने के आदेश आए तो लगा दी गई।