फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कीड़े पड़े दूध को बेचे जाने की शिकायत पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कीड़े वाला दूध बेचे जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो चलने के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यमुनापार स्थित जैन डेयरी पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने दूध का नमूना लिया। साथ ही प्रतिष्ठान पर पाई गई अन्य कमियों को सुधार करने के लिए डेयरी संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड के साथ खाद्य लाइसेंस की प्रति प्रदर्शित नहीं थी। खाद्य पदार्थों को तैयार करने और उनकी सर्विस देने वाले कर्मियों द्वारा मास्क, हैंडग्लब्स, एप्रिन, हैड गियर का नियमित रूप से प्रयोग नहीं किया जा रहा था। वायरल वीडियो में प्रतिष्ठान में रात्रि में बाहर भगोने में रखकर दूध की बिक्री की जा रही है, जिसमें मच्छर आदि कीड़े पड़े होने की बात कही गई है।

बताया कि ग्राहकों को खाद्य पदार्थ बेचते समय स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव की भी लापरवाही बरती जा रही है। कमियों को 14 दिन के अंदर सुधार कर कार्यालय रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने गोवर्धन, सौंख स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार से गजक का नमूना संग्रहीत किया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें