मसाले की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मसालों में मिलावट की शिकायत पर छापा मारा।
डीओ डॉक्टर गौरी शंकर के निर्देशन में टीम सबसे पहले श्रीजी मसाले महाविद्या कॉलोनी गोविंद नगर पहुंची। यहां साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। वहां से टीम ने हल्दी पाउडर तथा मिर्च पाउडर के नमूने लिए हैं। इसके बाद टीम कोतवाली रोड स्थित गणेश मसाले पर गई, वहां पर टीम को रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला। विभाग ने निर्माता नोटिस दिया है। गणेश मसाले के यहां से हल्दी पाउडर तथा दाल मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम ने रतन मसाला इंडस्ट्रियल एरिया साइट बी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। निर्माता को नोटिस दिया गया है। टीम ने मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला और हल्दी पाउडर के नमूने लिए हैं।
इसके बाद टीम मंडी में एक विक्रेता के यहां पहुंची, यहां विक्रेता के पास इफ्को किसान संचार लिमिटेड के मसाले बिक्री कर रहा था। टीम ने हल्दी पाउडर तथा चिकन पाउडर का नमूना लिया। टीम में खाद सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, देवराज सिंह, मुकेश कुमार तथा नंदकिशोर उपस्थित रहे।