फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राघव रायडर्स ने जीती पहली सनातन क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार सनातनी धर्मगुरुओं के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। देवकीनंदन ठाकुर की पहल पर सनातनी क्रिकेट लीग में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, वृंदावन के सरस भागवत प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय एवं प्रसिद्ध रामकथा वक्ता चिन्यमयानंद बापू महाराज की टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा नोयडा के सेक्टर 21 के नोयडा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सनातनी क्रिकेट लीग में धर्मगुरुओं ने जमकर चौके-छक्के लगाए। कथावाचक देवकीनंदन महाराज बैटिंग तो बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री बाॅलिंग करते नजर आए। कृष्ण भजन गायक इंद्रेश महाराज ने धुआंधार बैटिंग की।
लीग का पहला मैच देवकीनंदन महाराज की टीम वृंदावन वारियर्स और धीरेन्द्र शास्त्री की टीम बजरंग ब्लास्टर के बीच खेला गया। धीरेन्द्र शास्त्री ने पहले टाॅस जीतकर बॉलिंग की। देवकीनंदन महाराज की टीम 31 रन से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा मुकाबला इंद्रेश उपाध्याय महाराज की टीम राधे राॅयल्स और चिन्मयानंद बापू की टीम राघव रायडर्स के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, राधे राॅयल्स ने 51 रन बनाए, राघव रायडर्स ने यह मुकाबला जीता। एक रन से चिन्मयानंद बापू की राघव रायडर्स टीम ने विजय प्राप्त कर पहले सनातनी क्रिकेट लीग मैच की ट्राफी जीती।
विज्ञापन

यह मैच देश के विभिन्न प्रांतों के बाढ़ पीड़ित परिवारों को समर्पित किया गया है। फाउंडेशन की ओर से एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक जरूरत का सामान पहुंचाने की बात कही गई है। इस दौरान कृष्णचंद शास्त्री, हरिबल्लभ शर्मा, राधा बल्लभ गुसांई, अभय दास महाराज, भजन गायक कन्हैया मित्तल, धमेन्द्र और गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें