फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छत पर घूमने गई 7 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की श्याम कुंज कॉलोनी में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रही सात वर्षीय उमा सिसोदिया की 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे उमा अपनी छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतका के पिता कपिल सिसोदिया ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए उन्होंने कई बार विभाग में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों ने तार हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी और जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजन की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें