फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी के गांव रावल पहुंची ब्रजयात्रा

Thu, 19 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमान मंदिर सेवा संस्थान बरसाना की ओर से चल रही श्रीराधा रानी ब्रजयात्रा (ब्रज चौरासी कोस यात्रा) बुधवार को राधारानी के गांव रावल पहुंची। यात्रा में भजन संकीर्तन पर नाचती गाती ब्रजबालाएं, थिरकते बालकों को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन


यात्रा में देश विदेश के हजारों यात्री भजन संकीर्तन पर झूमते गाते चल रहे हैं। भक्ति की बरसात में पथरीले रास्ते भी सुहा रहे हैं। पड़ाव स्थल पर रात में रासलीलाओं का रस अद्भुत आनंद की अनुभूति प्रदान कर रहा है।

बुधवार को गांव रावल में यात्रियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रियों ने राधारानी के प्राचीन मंदिर में दर्शन किए।

यात्रा में सांसद हेमामालिनी ने पहुंचकर यात्रियों का जोश दोगुना कर दिया। इस दौरान उन्होंने ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से मुलाकात कर यमुना में प्रदूषण के साथ ही ब्रज के वन-उपवन, सरोवर पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद हेमामालिनी भी राधारानी की भक्ति में आनंदित हो उठीं।

चुनरी मनोरथ आज
मथुरा। कार्ष्णि गुरु शरणानंद के सानिध्य में गुरुवार को चुनरी मनोरथ, यमुना पूजन, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अनुराधा पोडवाल भी प्रस्तुति देंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें