फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा राधा करके मैं तो हो गई रे बावरिया...

विज्ञापन
भजनों की प्रस्तुति देते भजन गायक जेएस मधुकर। स्वयं - फोटो : घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
वृंदावन। श्री हित हरिवंश महाप्रभु के वंशज आचार्य हित सुकुमारी लाल का जन्मोत्सव श्रीराधा वल्लभ मंदिर में धूमधाम और भक्ति रस में सराबोर होकर मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध ब्रज रसिक और भजन सम्राट जेएसआर मधुकर ने अपनी सुमधुर वाणी से बधाई गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ मंच साझा किया शशि सखी, भावना सखी, लक्ष, मयंक सहित अन्य विशिष्ट कलाकारों ने, जिन्होंने एक से बढ़कर एक पदों और भजनों के माध्यम से ऐसा संगीतमय रस बरसाया कि समस्त श्रोता भावविभोर होकर झूमने पर विवश हो गए।
मधुकर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जब राधा राधा करके मैं तो हो गई रे बावरिया और चलो चलो री किशोरी वृंदावन मैं.. जैसे पदों को सुरों में पिरोया तो संपूर्ण श्रीराधावल्लभ मंदिर गुंजायमान हो उठा। राधेश गोस्वामी, मोहित गोस्वामी, शोभित गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, उद्धव स्वामी, बाबा पुरुषोत्तम, मदन बिहारी बाबा, अमित राय, सिद्धार्थ पालो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें