फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेमानंद महाराज की किडनियों पर फिर उठे सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज की किडनियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने उनकी किडनियों के खराब होने पर संदेह जताया है। महासभा ने इस मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने स्वयं एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और रोजाना डायलिसिस होती है। इस दावे को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने खारिज किया है। वशिष्ठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज की किडनियां खराब नहीं बल्कि छोटी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी किडनियों की डायलिसिस नहीं होती है। वशिष्ठ ने यह भी दावा किया कि यदि डायलिसिस होती है तो वृंदावन के किसी अस्पताल में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमानंद महाराज कुछ कालनेमियों के षड्यंत्र में फंसे हुए हैं। वशिष्ठ ने कहा कि उन पर राधारानी की कृपा बनी रहे, लेकिन उन्हें सभी आडंबर त्यागने होंगे। यह विवाद अब और अधिक तूल पकड़ता दिख रहा है।
-
जनसंपर्क एजेंसी पर भी आरोप
इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह प्रकरण के एक याची दिनेश फलाहारी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। फलाहारी ने प्रेमानंद महाराज की किडनियों के खराब होने की खबरों को गलत बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह भक्तों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए एक जनसंपर्क एजेंसी द्वारा रचा गया प्रपंच था। दिनेश फलाहारी ने यह भी दावा किया था कि क्रिकेटर विराट कोहली को संत के फॉलोवर बढ़ाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें