फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टोल प्लाजा पर सफाई कर्मचारी का शव रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर परिजन ने सफाई कर्मचारी का शव रखकर हंगामा किया और मुआवजा देने की मांग।
विज्ञापन

थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी मनोज का 5 नवंबर 2025 को उस वक्त एक्सीडेंट हो गया था जब वह यमुना एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे थे। परिजन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह टोल पर नौकरी कर रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका लगातार इलाज चल रहा था। नोएडा में बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और साथी कर्मचारी शव लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा किया। टोल अधिकारियों से परिजन को नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे। मनोज के भतीजे सोनू ने बताया कि टोल अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की है। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने और परिवार की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें