फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें ने रखी जंग की नींव

Sun, 14 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बृज वृंदावन किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में गरुण गोविंद मंदिर छटीकरा के प्रांगण में रविवार को विशाल पंचायत हुई। इसमें किसानों, समाजसेवियों, राजनेताओं ने एक स्वर में किसानों के हित की जंग की नींव रखी। किसान सनसिटी कम्पनी और प्रशासन के खिलाफ खूब गरजे। आंदोलन की हुंकार भरी और लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का पंचायती फैसला और संकल्प लिया।
विज्ञापन


पंचायत में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि धरती पुत्र कहलवाने वाले ही किसानों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि कंपनी किसानों की जमीन वापस कर दे, नहीं तो किसान अब जमीन के पास तक किसी को आने नहीं देंगे। उन्होंने कहा गैर राजनीतिक होकर सब किसानों के लिए एकजुट हो जाएं। किसान संगठन कमजोर है इसे मजबूत करना होगा। तभी सफलता मिलेगी। कांग्रेस विधान मंडल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही। बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि वे किसानों की हर जंग में हमेशा साथ रहेंगे।

किसान नेता राम बाबू कटैलिया ने कहा कि किसान खुद अपने लक्ष्य से डगमगा जाता है, परिणाम स्वरूप असफलता हाथ लगती है। छीतर सिंह एडवोकेट ने जल्द सुनवाई न होेने पर हाईवे जाम करने की बा कही। मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि किसान लाठी उठा कर खेत पर बैठ जाएं। जयकृष्ण दास और कांग्रेस नेता कुश कुमार ने कहा कि ये आंदोलन अंजाम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव ठाकुर दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने कहा कि उन्होंने कंपनी के सभी कागजात एकत्रित कर लिए हैं, हर मुद्दे पर  कंपनी फेल और फंसी हुई है। सरकार ने सीलिंग, स्टांप, अधिग्रहण में खरीदने  की छूट दी, अगर हाईटेक सिटी बनती तो किसानों के बेटों को रोजगार मिलता। अब किसानों की जमीन वापस होनी चाहिए। पंचायत की अध्यक्षता छीतर सिंह ने की। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।  

ये हुए पंचायत में शामिल
ब्रज बिहारी गौतम, छैल बिहारी गौतम, ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिला महामंत्री ठाकुर थान सिंह, चौमुंहा के चेयरमैन बिहारी राम, गिर्राज सिंह सिसौदिया, राधा बल्लभ, नेत्रपाल, सुभाष सिंह, विजेंद्र, बिरजो प्रधान राल, महेंद्र सिंह सेंगर, तेज सिंह, राजवीर सिंह, मनोज फौजदार, जवाहर सिंह, रतन सिंह, देवीचरन गौतम, बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह, देवेंद्र सिंह, दीवान सिंह, बनै सिंह, ईश्वर लाल, बलवीर सिंह, पन्ना लाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें