फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के हत्यारे नहीं पकड़े तो दे देंगे जान

Thu, 16 Mar 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राखी, राहुल व दीपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर कालोनी के द्वारकेश नगर में दोहरे हत्याकांड और दो लाख की लूट के मामले में एक सप्ताह बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर मृत दंपति के बच्चों ने नाराजगी जताई है। तीन बच्चों ने मां-बाप के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर जान देने की चेतावनी दी है। तीनों ही अपने माता-पिता को खोकर बेहाल हैं। उनका मकान टूटा पड़ा है और वे खाने के लिए मोहताज हो रहे हैं।
विज्ञापन


नौ मार्च को थाना हाईवे क्षेत्र की अमर कालोनी में एक सनसनीखेज कत्ल की वारदात लोगों को डरा गई। इस कालोनी के एक हिस्से द्वारिकेश नगर में रविबाला (42) की हत्या कर दी गई जबकि उनके पति ट्रक चालक बनवारी (45) को पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया है। दो दिन बाद ही बनवारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। गुरुवार को पुत्री राखी, दीपा और राहुल ने पुलिस की हीलाहवाली पर अपना गुस्सा जताया।

बच्चों का कहना है कि किसी बड़े अधिकारी के साथ घटना घटती तो अब तक खुलासा हो जाता। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस उनके माता-पिता के हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है। जिन्हें पूछताछ के लिए पकड़ा गया, उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जल्द उनके माता-पिता के हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो वह तीनों भी अपनी जान दे देंगे। तीनों बच्चों ने पुलिस-प्रशासन के सौतेल व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बेसहारा होने पर उन्हें कोई अफसर पूछने तक नहीं आया। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि एक या दो दिन में दोहरे हत्याकांड और लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें