फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रदर्शन कर उठाई महंत राजू दास की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
मथुरा। विकासशील इंसान पार्टी एवं कांग्रेस ने मंगलवार को दामोदरपुरा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। वटवृक्ष के नीचे तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में सीओ सिटी आशना चौधरी को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेता को गाली देने वाले महंत राजू दास की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं होने पर मुख्यमंत्री से सवाल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विइंपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के नेतृत्व में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारी राजू दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आश्वासन पर भी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। सीओ सिटी को सौंपे ज्ञापन में कुंवर सिंह निषाद को सुरक्षा देने की मांग की गई है। ज्ञात हो कि लाइव डिबेट में महंत राजू दास पर कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से गाली गलौज का आरोप है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, राजाराम बिंद, हेमंत निषाद, हरिओम वर्मा, प्रेमचंद कश्यप, महेंद्र निषाद, बाबा बालदास, विक्रम बाल्मीकि, मनोज गौड़, शिवदत्त चतुर्वेदी व अनाम धन्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें