फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसमूह

Fri, 05 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से यातायात सुधार के लिए शुरू किए गए नए ट्रैफिक प्लान का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहित समाज के बैनर तले हजारों लोगों ने नगरपालिका चौराहा स्थित क्रमिक अनशन स्थल से प्रशासन के विरोध में विशाल रैली निकाली।
विज्ञापन


यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अनशन स्थल पर पहुंची। यहां आयोजित सभा में सर्वसमाज ने छह फरवरी को वृंदावन बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान संजय बल्लभ गौतम ने अस्थाई अतिक्रमण हटाकर नगर में वनवे प्लान लागू करने और महेशचंद्र शर्मा ने इलेक्ट्रोनिक ट्रैफिक सिस्टम का सुझाव दिया।

इंटक जिलाध्यक्ष ताराचंद्र गोस्वामी ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान से व्यापार-धंधे चौपट हो रहे हैं। अनु शर्मा ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर महंत फूलडोलबिहारी महाराज, राधाकृष्ण पाठक, ऋषभदेव उपाध्याय, उदयन शर्मा, सोहन सिंह सिसौदिया, योगेश द्विवेदी, देवेंद्र शर्मा आचार्य बद्रीश, विजय आचार्य, राकेश गलीवाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन से जुडे़ नंदकिशोर पाठक ने बताया कि प्रशासन अड़ियल रुख पर अड़ा हुआ है। इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही हो। प्रयास संस्था के अभय वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सभी लोगों से एक मंच पर विचार कर यातायात व्यवस्था की रूपरेखा बनानी चाहिए।


इस्कान मंदिर बाजार रहा बंद
बृजवासी पंडा सभा के शुक्रवार को वृंदावन बंद के आह्वान पर नगर का प्रसिद्ध कृष्णबलराम इस्कान मंदिर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारी नेता विवेक महाजन और अनूप अग्रवाल का कहना था कि प्रशासन को बीच का रास्ता निकालना चाहिए। विजेंद्र चौधरी, केसी पांडेय, भीकचंद्र अग्रवाल, रामू अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, बंटू गौतम आदि ने भी विरोध जताया। इधर होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस संचालकों ने सांकेतिक रूप से विरोध जताते हुए यात्रियों को ठहरने के लिए कमरे नहीं दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें