फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने चेयरमैन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली

विज्ञापन
कोसीकलां में चेयरमैन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को चेयरमैन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और कैंप कार्यालय पहुंचकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाईकर्मी अपनी रुकी पेंशन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान सहित बैकलॉग कर्मचारियों को मूल पदों पर भेजने सहित 11 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसको लेकर कई दौर की वार्ता के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने आंदोलन को गति देते हुए शुक्रवार को चेयरमैन नरेंद्र कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। यात्रा वाल्मीकि पार्क से शुरू हुई। कर्मचारी शवयात्रा को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां अंतिम दर्शन किए गए। इसके बाद चेयरमैन के कैंप कार्यालय पहुंचकर पुतला फूंका। इस मौके पर गिर्राज वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, लक्ष्मीनरायण वाल्मीकि सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
हड़ताल से गंदगी के ढेर लगे
सफाईकर्मियों के तीन दिनों से चले आ रहे आंदोलन के चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए। घंटाघर इलाके पर गंदगी रास्ते में फैल रही। यही हाल थाना रोड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, लालाराम मार्ग, आर्य नगर सहित तमाम इलाकों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें