क्लैंसी इंटर कालेज प्रकरण में निलंबित सात शिक्षकों के समर्थन में गठित संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया।
शिक्षकों से मुलाकात के बाद डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय गठित कर दी है। शिक्षक क्लैंसी इंटर कालेज में प्रबंध संचालक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस की दो सदस्यीय जांच कमेटी प्रकरण की जांच करेगी। क्लैंसी इंटर कालेज के प्रबंधक एसएन सिंह ने 22 जनवरी को सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया था।
आरोप प्रधानाचार्य से अभद्रता का लगाया गया था लेकिन प्रधानाचार्य ने इससे इनकार कर दिया था।
धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष वीके उपाध्याय, राजेश सिंह, संजय पचौरी, मनवीर सिंह, बाबूराम वर्मा, भगत सिंह वर्मा, अजयकृष्ण सारस्वत, गोविंदशरण गौतम आदि उपस्थित रहे।