घर बचाने डीएम के द्वार पहुंचे वृंदावनवासी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन नगर पालिका ने बीते दिन वृंदावन की कालिंदी विहार कालोनी, श्रीजी वाटिका, घनश्याम वाटिका और वीआईपी रोड, परिक्रमा मार्ग में क्षेत्र को खाली करने की मुनादी कराई थी।
कहा गया था कि डीएम के आदेशानुसार तीन दिन बाद इस क्षेत्र में जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा।
इससे घबराए लोग शुक्रवार को डीएम आवास पहुंच गए।
इसमें रमेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, राजू निषाद, जग्गा सिंह निषाद, सरमन, राधाकिशन आदि ने कहा है कि यह निर्माण लोगों ने इस क्षेत्र में अपनी निजी संपत्ति पर कराया है।
यह न तो घाटों पर अतिक्रमण है और न अवैध निर्माण। यह क्षेत्र लोहिया ग्राम पंचायत वृंदावन बांगर का हिस्सा है जहां प्रधान ने शौचालयों का निर्माण भी कराया है।
बड़ी संख्या में डीएम आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी डीएम आवास पर दिया।