जाग्रति फाउंडेशन की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स का शिकार होकर दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की गई।
कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर दो बजे से हवन सत्संग श्राद्ध और मृत्यु भोज का आयोजन किया गया। यमुना के असकुंडा घाट पर इस वर्ष में जानी-अनजानी मृत्यु आत्माओं को तर्पण कर पिंड दान किया।
विश्व एड्स दिवस के दूसरे दिन संस्था के कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई, अध्यक्षता लोकेंद्र नाथ कौशिक ने की। इसमें डा. पूनम अग्रवाल, समाज सेविका गुरु डॉली जान ने विचार व्यक्त किए, आचार्य रसिक विहारी शर्मा, सौरभ कौशिक मौजूद रहे।