फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर निकलेगी प्रियाप्रितम की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीराधावल्लभलालजू की परंपरागत रंगीली होली सवारी 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर आयोजित की जाएगी। यह सवारी देश-विदेश में मशहूर है। इस शोभायात्रा में देश विदेश से लोग शामिल होने आते हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय श्रीराधावल्लभीय वैष्णव महासभा के अध्यक्ष श्रीहितसंप्रदायाचार्य योगेंद्रवल्लभ गोस्वामी महाराज ने आयोजन की जानकारी दी। बताया कि यह दिव्य व गौरवशाली परंपरा पिछले 401 वर्षों से निर्बाध रूप से चली आ रही है। रंगभरनी एकादशी पर श्रीप्रियाप्रियतम अपनी निज सखियों के साथ नगर में होली खेलने के लिए निकलेंगे। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में रंगीली होली होगी।

शोभायात्रा श्रीहित राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा, बड़ा रासमंडल (गोविंद घाट) से प्रारंभ होकर मंदिर घेरा स्थित श्रीराधावल्लभ मंदिर में संपन्न होगी। आयोजन महामंडलेश्वर श्रीमहंत लाड़लीशरण महाराज, बाबा रसिक माधवदास महाराज एवं विष्णुमोहन नागार्च के सानिध्य में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें