फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में प्रधान पब्लिक स्कूल टीम रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। नेशनल अर्बन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आगरा के प्रधान पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी, बॉक्सिंग एवं विभिन्न एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में प्रधान पब्लिक स्कूल बलदेव की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 14 पॉइंट्स से हरा कर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

कप्तान विजय छौंकर ने जीत का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत व कोच राहुल सिकरवार को दिया। विवेक चौधरी, आशीष ठाकुर, प्रियांशु चौधरी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, हर्षित चौधरी, दीपक, हरविलास छौंकर, सुमेर चौधरी, सूरज वर्मा, तरुण ठकुरेला, चेतन ठाकुर, गौरव, अनुज चौधरी, आकाश का योगदान रहा। नेशनल अर्बन फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेट्री हर्ष दहिया ने धर्मवीर को वेस्ट रैडर ऑफ टूर्नामेंट की ट्राफी दी।
संस्थापक भिक्की सिंह प्रधान, प्रधानाचार्य वंदना एस. छौंकर ने प्रदेश स्तरीय खिताब जीतने की बधाई दी। प्रत्येक खिलाड़ी को किट व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक इंजी. सत्येंद्र छौंकर, चेयरमैन भूरी सिंह, प्रबंध निदेशक योगेंद्र प्रधान, जगत प्रताप चौहान, वसीम अहमद, रवि, दीपक कोहर, रंजीत सिंह, राहुल सिकरवार, पवन जैन, दीप्ति उपाध्याय, पीके पचौरी, मांडवी सेंगर, सोनिया यादव, नीतेश यादव, शिखा शर्मा, विपिन अग्रवाल, सुनीता पंजाबी, नीलू वर्मा आदि थे। संचालन रवि कुमार बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें