फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुस्लिम से हिंदू बने पुजारी की निर्मम हत्या, शव के चार टुकड़े कर प्लास्किट की बोरी में भरकर फेंके

Thu, 22 Dec 2022 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धौलपुर (राजस्थान)

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव के चार टुकड़े कर नदी किनारे फेंक दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार रात को कंचनपुर थाना इलाके में 60 वर्षीय पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हत्यारों ने शव के चार टुकडे़ कर पार्वती नदी के पास में झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Mathura: महिला से छेड़छाड़ और लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में गोली लगने से हुआ घायल

मृतक की शिनाख्त बहावुद्वीन खान के रूप में हुई है। वह मुस्लिम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू पुजारी बन 10 साल से माता के मंदिर पर पूजा-अर्चना का काम कर रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के टोंटरी गांव के पास पार्वती नदी के किनारे शव के चार टुकड़े बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंके टुकड़े 

आरोपियों ने पुजारी की हत्या करने के बाद शव के चार टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों को प्लास्टिक की बोरी में भरकर नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को पुजारी की हत्या की जानकारी मिली तब पुलिस मौके पर पंहुची। शर्मा ने बताया कि माता मंदिर पर पूजा करने वाला 60 वर्षीय पुजारी कंचनपुर थाना इलाके के गांव भीमगढ का रहने वाला है। 

Mathura News: अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म, घटना से आहत पीड़िता कुएं में कूदी

ग्रामीणों का कहना है कि बहावुद्वीन ने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया था। करीब दस साल से माता के इसी पर पूजा अर्चना करता था। पुलिस ने परिजन की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्व मामला दर्ज किया गया है। पुजारी की हत्या किसने की है, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें