100 रुपये के नोट 52 हजार, 200 रुपये के नोट डेढ़ हजार
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बरामद नोटों में 100 रुपये के नोट (52 हजार) और 200 रुपये के नोट (डेढ़ हजार) हैं। ओडिसा के विशाखापट्टनम में करीब 30 हजार रुपये देकर यह एक लाख रुपये के जाली नोट लाए थे। 46 हजार 500 रुपये मथुरा में चला दिए और रिश्तेदारों में बांट दिए। डेढ़ माह पहले भी दो लाख रुपये के जाली नोट लेकर आए थे। इनमें से एक लाख रुपये विशाखापट्टनम में चला दिए।
ग्वालियर जेल में हुई मुलाकात
कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जालसाज गोपाल का भाई व्यापारी की हत्या और 60 लाख रुपये की लूट में ग्वालियर जेल में बंद था। यहीं यीशू जाली नोट और दीपक लोधी निवासी भिंड हत्या के आरोप में बंद थे। भाई से मिलाई के लिए जाते वक्त गोपाल की इनसे मुलाकात हुई। फिर दोनों बाहर आ गए तो काम शुरू किया गया। विशाखापट्टनम में यीशू इन्हें नोट उपलब्ध कराता है। दीपक खेप को लेने के लिए भेजता है।