फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून पूर्व बरसात ने खड़ी कर दी मुसीबत

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जलभराव
विज्ञापन
नगर में रविवार दोपहर हुई तेज बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मथुरा दरवाजा, सीएफसी चौराहे, गौरा नगर कालोनी, रंगजी मंदिर चौराहा, दाऊजी तिराहा, धनीराम चौराहा, भट्टर भवन मार्ग, मोतीझील, विद्यापीठ चौराहा, रतन छतरी क्षेत्र, बांकेबिहारी कालोनी, हरिनिकुंज चौराहा, गांधी मार्ग, आदि क्षेत्र बरसात के पानी से ताल-तलैया जैसे नजर आ रहे थे। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


हालात ऐसे थे कि सीएफसी और गौरा नगर कालोनी में सड़क किनारे की दुकानों और घरों में भी बरसात का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मथुरा दरवाजा निवासी अनवर, उस्मान कुरैशी, टीटू, नितिन अग्रवाल का कहना है कि पालिका प्रशासन समस्या की गंभीरता को समझ नाला सफाई की समुचित व्यवस्था कराए। 

नहीं हो पाई नालों की सफाई
हर वर्ष मानसून से पूर्व नगर के अधिकांश नालों की सफाई करा दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष नगर पालिका प्रशासन की ओर से नालों की सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण मानसून पूर्व बरसात से ही जलभराव हो गया।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
अमर उजाला ने 31 मई के संस्करण में ‘बरसात आई तो घरों में घुसेगा पानी’ नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर आगाह किया था। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर के नालों की सफाई व्यवस्था में बरती जा रही ढिलाई की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन पालिका प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका के ईओ टीएन चौबे ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में अचानक बरसात आने से व्यवस्था चरमरा गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें