रिफाइनरी। युवा संगठन के तत्वावधान में गांव धाना तेजा में आयोजित प्रीमियर लीग सीजन-3 का शुभारंभ बुधवार को अनुज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि श्यामवीर ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
उद्घाट मैच करण विद्या वैली और बबुरी की टीम के मध्य खेला यगा। दोनों टीमों के मध्य दिलचस्प मुकाबला हुआ। निर्णायक पलों में करण विद्या वैली टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम में रोमित (कप्तान), सचिन चौधरी, हर्ष, ओम परिहार और मोहित ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। संचालन में भूपेंद्र, नरेंद्र, करण, श्यामवीर और रविंद्र का योगदान रहा। संवाद
खिलाड़ी को पुरस्कार देते हुए।