सुरीर (मथुरा)। प्रेमी युवक के शादी से इन्कार करने पर युवती युवक के घर पर पहुंच गई। यहां परिजन ने भी शादी से मना कर दिया। इस पर युवती थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद युवती को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
दरअसल, दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी एक युवती की सुरीर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। यहां युवती शादी में दिल्ली से आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली की युवती प्रेम प्रसंग के चलते युवती प्रेमी के घर पर आ गई थी। युवती के थाने आने पर प्रेमी युवक को भी थाने बुलाया गया। दोनों के मध्य वार्ता हुई है। बाद में युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।