वृंदावन (मथुरा)। भक्ति संगीत जगत के जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात में दोनों ने धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गहन चर्चाएं कीं।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान कन्हैया मित्तल ने प्रेमानंद महाराज और वहां मौजूद भक्तों के सामने अपना लोकप्रिय भजन हारा हूं बाबा, बस तुझ पर भरोसा है प्रस्तुत किया। मित्तल की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। भजन सुनते ही वहां उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए। प्रेमानंद महाराज ने कन्हैया मित्तल के भक्ति भाव और उनकी सेवा भावना की सराहना की।