फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रमजान के पहले जुमे पर अमन की मांगी दुआ

विज्ञापन
नई बस्ती स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार।
विज्ञापन
मथुरा/ कोसीकलां। शहर में रमजान के पहले जुमे पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन और खुशहाली की भी दुआ मांगी गई। चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास शांति व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


रमजान का पहला जुमा होने के कारण सभी में मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज से पहले उन्होंने रमजान के महीने में रोजों की फजीलत बयां की। उन्होंने सभी से रोजा व नमाज का पाबंद होने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में जुमे के दिन नमाज की खास अहमियत है। वहीं रमजान में पड़ने वाले जुमे का महत्व और बढ़ जाता है। अल्लाह की इबादत करने के लिए शुक्रवार अर्थात जुमे का दिन खास माना जाता है। ईदगाह, मनोहरपुरा, नई बस्ती, सदर, भूतेश्वर स्थित बाग काजियान आदि मस्जिदों में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद शाम को रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन


कोसीकलां में शुक्रवार रोजेदारों का दिन अल्लाह की इबादत के बीच गुजारा। दोपहर होते ही नगर के सभी रास्ते मस्जिदों की तरफ मुड़ गए। कई मस्जिदों में जगह कम होने से अकीदतमंदों ने बाहर नमाज अदा की। जुमा की नमाज को लेकर मुसलमानों में खास उत्साह रहा।

पहले मौलवियों ने नमाज का तरीका बताया। फिर नमाज अदा कराई। अल्लाह से नेकी के राह पर चलने की दुआएं मांगी। सरायशाही मस्जिद में मौलाना जर्रार हुसैन ने जुमेकी नमाज पढ़वाई। नमाज के बाद लोगों ने पूरी दुनिया के लिए खैर के अलावा रहमत की बारिश करने और अपने मुल्क की तरक्की, अमन, शांति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें