मथुरा। हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : mathura
मथुरा। रात को बचाव कार्य तो चलेगी पुलिस टीले और उसके आसपास क्षेत्र को अपने अधिकार क्षेत्र में रखेगी। इसके लिए सीओ सिटी ने ड्यूटी चार्ट बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जो मकान गिरा हैं उसमें से एक मकान में चांदी का कार्य होता था। ऐसे में मलबे में चांदी दबी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। साथ रात को मकान से कोई चोरी भी कर सकता है। इसलिए टीले के चारों ओर और ध्वस्त हुए मकानों की सुरक्षा के लिए आधा दर्जन के करीब पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। माया टीला की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। टीले पर होने पर वाले बचाव कार्य भी पुलिस की निगरानी में रहे इसलिए यहां भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।