...नहीं तो करेंगे आंदोलन
इस दौरान अभ्यर्थी श्याम, राहुल, दुष्यंत सिंह, राजू, हरवीर, धीरज, राजकुमार, अजय धनगर, लक्ष्मीनारायण सहित कई छात्र शामिल रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि सोशल मीडिया पर लीक पेपर वायरल हो रहा है। मामले की सरकार जांच कराए। साथ ही परीक्षा को रद्द किया जाए, नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे।
दोबारा कराई जाए परीक्षा
कहा कि परीक्षा पुनः आयोजित की जाए। ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थी नौकरी पाएं। जालसाजी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिरे। डीएम ने अभ्यर्थियों को समझाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक पेपर वायरल हो रहा है। फिर भी उनकी मांग संबंधी ज्ञापन को शासन को भेज दिया जाएगा।