फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: आरोपियों ने श्रद्धालु को बनाया बंधक, घरवालों से मांगी रकम; क्राइम ब्रांच से हुआ सामना तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

वृंदावन में आरोपियों ने श्रद्धालु को बंधक बना लिया। इसके बाद घरवालों से रकम मांगने लगे। फिर क्राइम ब्रांच से सामना हुआ। और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में आरोपियों ने खुद को पुलिस बताकर एक श्रद्धालु को अगवा कर लिया। उसके परिजन को फोन करके रकम मांगने लगे। परिजन की शिकायत पर क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त करा लिया। तीन को मौके से गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद से क्राइम ब्रांच की टीम चार फरवरी की देर रात वृंदावन आई थी। टीम ने कोतवाली में आमद कराने के बाद मथुरा गेट पुलिस के सहयोग से मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की। इसके बाद पानीघाट के मोहिनी नगर स्थित यमुना खादर में बने विष्णु के मकान में दबिश दी। 

युवक को कराया बंधन मुक्त

यहां से बंधक बनाए गए 47 वर्षीय रोहताश को मुक्त कराया। उन्हें अगवा करके रकम मांगने वाले तीन आरोपियों को भी पकड़ा। टीम उन्हें अपने साथ फरीदाबाद ले गई। बताया कि फरीदाबाद के सागरपुर गांव निवासी रोहताश तीन फरवरी को परिक्रमा करने के लिए वृंदावन आए थे। 
 

यहां वह देर शाम परिक्रमा कर रहे थे। इसी समय आरापियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए रोहताश को बाइक पर बैठा लिया। यहां से मोहिनी नगर स्थित एक घर में बंधक बना लिया। उसे रस्सी से बांध दिया। उसके पास रखे चार सौ रुपए छीन लिए। उसके पास मोबाइल नहीं था। 
 

परिजन से मांगने लगे रकम

इसके बाद परिजन का फोन नंबर पता किया। उसके भतीजे को फोन करके 20 हजार रुपए की मांग की। रकम न देने पर रोहताश को गोली मार देने की धमकी दी। इस पर दीपक ने अपने चाचा को बचाने के लिए पांच हजार रुपए गूगल पे कर दिए। इसके बाद फिर आरोपियों का फोन आया। वह शेष रकम मांगने लगे। इस पर परिजन ने बल्लभगढ़ के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
 

चार फरवरी को घटना का मुकदमा दर्ज किया गया। रात को ही आरोपियों की तलाश करते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक लोहान के साथ टीम वृंदावन पहुंच गई। मोबाइल लोकेशन पर टीम ने मथुरा गेट पुलिस के साथ घर में दबिश देकर रोहताश को मुक्त कराया। साथ ही तीन आरोपियों विष्णु, इसके साथी विवेक और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल, एक बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन

फरीदाबाद ले गई टीम

कोतवाल आनंद कुमार शाही ने बताया कि फरीदाबाद से क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहताश को बंधन मुक्त कराया। अपराध में शामिल मोहिनी नगर निवासी विष्णु उसके दो साथी विवेक और गोपाल को पकड़ कर ले गई है। विष्णु शातिर किस्म का है। नशे का आदी है। इस पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें