नींव खुदाई करने पहुंचे थे प्रधान
चरन सिंह सैनी ने बताया कि भूरा प्रधान व उसके साथी राजू को पीट रहे थे। वह उसे बचा रहा था। वहीं भूरा प्रधान ने बताया कि श्रीगोपाल जी फार्म ने बरसाना में चार बीघा जमीन खरीदी है। शनिवार को पैमाइश हुई थी। रविवार को जब जेसीबी से नींव की खुदाई कर रहे थे तो वहां कुछ बाहरी लोग आ गए। मेरे साथी दीनबंधु से हाथापाई करने लगे। मेरे बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि श्रीगोपाल जी फार्म ने बरसाना में जमीन खरीदी है। पैमाइश कराने के लिए वह गए थे। कुछ लोग जिनका इस जमीन से कोई लेना देना नहीं था, वह विरोध कर रहे थे। फिलहाल मामला शांत है। टांटिया मोहल्ला निवासी राजू की तहरीर पर भूरा प्रधान समेत तीन पर मारपीट व अन्य धाराओं में रविवार रात को केस दर्ज किया गया है।