फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, पीएम मोदी के आगमन का विरोध करने का किया था एलान

Thu, 23 Nov 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके ही घर पर नजरबंद किया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का विरोध करने का एलान किया था। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में बृहस्तपतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को नजरबंद किया है। दरअसल कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का विरोध करने का ऐलान किया था। इसलिए सुरक्षाकर्मी किसी भी प्रकार के रिश्क से बचने के लिए उन्हें नजरबंद किया है। 

विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री मथुरा में हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। सुबह सदर थाना पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को उनके घर पर नजरबंद किया है। बताते चलें कि दिवाली पर राया थाना क्षेत्र में आतिशबाजी बाजार में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चुप्पी साधने की बात कहते हुए पीएम मोदी के आगमन का विरोध करने की बात कही। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा का लाल शहीद: जन्मदिन पर भाइयों ने गाया था तुम जियो हजारों साल... कंधों पर उठाकर मनाया जश्न, अब रुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी विरोध की रणनीति तैयार की गई थी। इसके लेकर पुलिस सक्रिय हुई। बृहस्तपतिवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके घर पर नजरबंद कर लिया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ ही अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी पुलिस ने घर में कैद किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें